Monday, June 9, 2014

Blue Ringed Octopus

अष्टबाहु (आक्टोपस) मोलस्का संघ का एक समुद्री प्राणी है। इस रात्रिचर जीव को डेविलफिश भी कहते हैं। इसी संघ में घोंघासीपशंख इत्यादि जीव भी हैं।

 अष्टबाहुओं की गणना शीर्षपाद वर्ग में की जाती हैं।


 शीर्षवाद वर्ग के जीवों की अपनी कुछ विशेषताएँ हैं जो अन्य चूर्णप्रावारो (मोलस्कों) में नहीं पाई जातीं। मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं: उनके शरीर की रचना तथा संगठन अन्य जातियों से उच्च कोटि की होती है।

वे आकार में बड़े सुडौल, बहुत तेज चलनेवाले, मांसाहारो, बड़े भयानक तथा कूर स्वभाव के होते हैं।


 बहुतों में प्रकवच (बाहरी कड़ा खोल) नही होता। ये पृथ्वी के प्राय: सभी उष्ण समुद्रों में पाए जाते हैं।

मसिक्षेपी (कटल फिश), कालक्षेपी (लोलाइगो), सामान्य अष्टबाहु, स्क्विड तथा मृदुनाविक (आर्गोनॉट) अष्टबाहुओं के उदाहरण हैं। पूर्ण वयस्क भीम (जाएँट) स्क्विड की लंबाई ५० फुट, नीचे के जबड़े ४ इंच तक लंबे और आंखों का व्यास १५ इंच तक होता है।

More Details......................Click here

No comments:

Post a Comment

Thankyou For Your Comment